थराली। पुलिस ने एक मकान में भंडारण की गई 36 पेटी अवैध शराब बरामद की। थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि सूचना पर ग्वालदम के ताल तोक में कांति प्रसाद के मकान पर दबिश दी गई। जहां से 36 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।