फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से छेड़खानी पर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कुल्हाल चौकी क्षेत्र अंतर्गत मटर माजरी गांव में शादी समारोह में लड़की से छेड़खानी पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे और लाठी-डंडे चलने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात को मटक माजरी गांव में शादी समारोह था। इस दौरान वहां पर मौजूद लड़कियों पर किसी ने फब्तियां कस दी। इस पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे और लाठी-डंडे चलने लगे। शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने हंगामा कर रहे लोगों को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मारपीट पर अड़े रहे। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दो पक्षों को कोतवाली ले आई। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी विकासनगर ले जाया गया। चौकी प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें