ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
हरबर्टपुर-पांवटा रोड पर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मनीष थापा(17) पुत्र धन सिंह थापा, अभिषेक(18) पुत्र खेम सिंह, साहिल(15) पुत्र प्रेम सिंह सभी निवासी बाड़वाला विकासनगर एक स्कूटी पर सवार होकर कुल्हाल से घर लौट रहे थे। गेस्ट हाउस के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से जा टकराई। जिससे तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया।