ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पत्नी से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल एसएस नेगी के अनुसार ढकरानी गांव निवासी महताब ने पति इकराम उर्फ निन्ना पर आए दिन मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।