ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना पुलिस ने दो पेटी अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौर के मुताबिक रविवार रात लांघा रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को तस्करी की दो पेटी देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र अनंत कुमार निवासी पश्चिमी फतेहपुर हरबर्टपुर थाना विकासनगर के रूप में हुई है। आरोपी प्रदीप पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।