फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने बंद छानी से बरामद किए देवदार के

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने रिखनाड़ रेंज के शेरा गांव में छापेमारी कर एक छानी से देवदार के 88 नग बरामद किए हैं। मामले में विभाग ने अज्ञात के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद लकड़ी की कीमत 7 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को एसीएफ सुबोध काला को सूचना मिली कि गांव स्थित एक घर में देवदार की लकड़ी को छिपाकर रखा गया है। सूचना पाकर गांव पहुंची टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। एक बंद छानी की तलाशी लेने पर उसमें से देवदार के 88 नग बरामद हुए। लकड़ी को छानी में छिपा कर रह गया था। जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसीएफ ने बताया कि छानी स्वामी का पता लगाया जा रहा है। जांच की जा रही है कि लकड़ी को कहां से काटा गया। फिलहाल बरामद लकड़ी को रेंज कार्यालय ले जाकर सील कर दिया गया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर रेंज अधिकारी महेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें