फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिक से छेड़छाड़ और मारपीट में तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर मलावाला पपड़ियान के ग्रामीणों ने डाकपत्थर चौकी का घेराव किया। चौकी इंचार्ज ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद जबकि, दो के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में पीड़िता ने कहा कि वह जीआईसी लांघा में पढ़ती है। बीते 27 फरवरी को वह पैदल ही घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ने वाले जंगल में उसे अमित और उसके दो साथियों ने रोक लिया। वह उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उन्होंने उसके कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। पीछे से आ रहे उसके भाई ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके चिल्लाने पर तीनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आरोपियों की पहचान तेज कर दी गई है। शीघ्र उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। घेराव करने वालों में विपिन, विकेश, नरेश तोमर, संदीप तोमर, जगत सिंह, चतर सिंह, राकेश, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें