ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
दून-पांवटा हाईवे पर राजावाला तिराहे के पास एक लोडर विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में विक्रम में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एक युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार रणधीर यादव (32) पुत्र रामपाल यादव निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई दूध सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार की शाम को रणधीर यादव भाऊवाला में दूध सप्लाई कर घर लौट रहा था। इक्फाई यूनिवर्सिटी के पास उसने अमित (18) पुत्र परशुराम निवासी लखीमपुर खीरी को लिफ्ट दी। राजावाल रोड तिराहे के पास विक्रम अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाल निजी वाहन से दून अस्पताल में भर्ती कराया।