ब्यूरो/डोईवाला। होली के दिन रंगों को खेलने के लिए सड़कों पर वाहन लेकर हुड़दंग मचाने निकले लोग दुघर्टनाओं का शिकार हुए। विभिन्न दुघर्टनाओं में करीब 15 लोग घायल होकर उपचार के लिए डोईवाला अस्पताल पहुंचे। होली के दिन तमाम लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस वाहन दौड़ता रहा। होली पर्व पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुपहिया वाहन और कारों की टक्कर होने पर लोगों को अस्पताल लाया गया। अलग -अलग घटनाओं में करीब 15 लोग घायल हुए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के अनुसार दुघर्टनाओं में राहुल 17 निवासी डोईवाला, दीपाली 42 झबरावाला, मनोज 32 डोईवाला, राहुल 25 डोईवाला, मिथलेश 22 भानियावाला, पुलकित 19 डोईवाला, नीलेश 21 डोईवाला, हुमा 06 डोईवाला, रिंकी 24 देहरादून, मुकेश मेहरा 30 देहरादून, सलीम 20 डोईवाला, दीपा 35 डोईवाला, अनुसूया प्रसाद 52 डोईवाला, प्रताप 47 झबरावाला, अनिल 35 रेशममाजरी उपचार के लिए डोईवाला अस्पताल आए। घायलों को अस्पताल के एंबुलेंस वाहन और निजी वाहनों से लाया गया था। एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि होली के दिन हुंडदंग आदि रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था।