श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
31 जनवरी को गुरुद्वारा रोड निवासी मुकुल मैठाणी ने लैपटॉप सहित कई अन्य चीजों की चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मोहम्मद साहिब निवासी नर्सरी रोड को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद साहिब से चोरी किए गए लौपटाप, टैब, 5 घड़ियां व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपी को टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कैलाश चंद्र सेमवाल, शूरवीर सिंह चौहान, चैन सिंह व बृजमोहन भट्ट आदि शामिल थे।