फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पकड़े चार डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन सामग्री ले जा रहे चार डंपर सीज
विज्ञापन

-- तहसील प्रशासन की टीम ने चलाया छापेमार अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। अवैध खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर माजरी लालतप्पड़ क्षेत्र से चार डंपरों को पकड़ा है। शनिवार अपराह्न में तहसील प्रशासन की टीम ने उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान के नेतृत्व में औचक छापामारी अभियान चलाया। टीम ने भानियावाला, नुन्नालाला, माजरी लालतप्पड़ हाईवे समेत विभिन्न स्थानों पर औचक कार्रवाई करते हुए वाहनों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे चार डंपर तहसील टीम की पकड़ में आ गए।
विज्ञापन

औचक कार्रवाई से भारी वाहनों से खनन सामग्री करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। हाईवे पर सघन चेकिंग में तहसील की टीम की पकड़ में जो डंपर आए हैं उनसे से दो ओवरलोड थे, जबकि दो बिना खनन सामग्री के रवन्ने से चलाए जा रहे थे। गौरतलब है कि प्रशासन की ओर से अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए औचक छापामारी अभियान चला जा रहा है। उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि उक्त कार्रवाई दोपहर तीन बजे के आसपास की गई, जिसमें चार डंपरों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें