फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया से सड़क पर गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

-- टैंपो चालक ने एम्स में घायलावस्था में कराया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित हनुमान मंदिर में बीते मंगलवार की शाम पूजा करने पहुंची एक महिला घर लौटते वक्त अज्ञात दोपहिया वाहन से गिरकर जख्मी हो गई। दोपहिया वाहन चालक महिला को घायलावस्था में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। रास्ते से गुजर रहे टैंपो चालक ने महिला को घायलावस्था में एम्स में भर्ती कराया, जहां उसकी बुधवार तड़के मौत हो गई।
आईडीपीएल चौकी पुलिस के मुताबिक बीते मंगलवार की शाम पशुलोक विस्थापित निवासी 55 वर्षीय मसोती देवी पत्नी दर्शन सिंह हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। प्रसाद लेकर वापस लौटते वक्त उसने एक दोपहिया वाहन सवार से लिफ्ट मांगी। इसी बीच महिला रास्ते में वाहन से छिटक गई। महिला के गिरते ही उसे गंभीर चोटें आ गई। बाइक चालक महिला को अस्पताल पहुंचाने की बजाए भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे एक टैंपो चालक की नजर सड़क पर जख्मी महिला पर पड़ गई। उसने मानवता का फर्ज निभाते हुए महिला को एम्स में भर्ती कराया। जहां बुधवार तड़के 3.10 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। एम्स प्रशासन ने घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरा। बताया कि परिजनों के डीएम से अनुमति लाने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें