फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का युवक ऋषिकेश से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली का युवक ऋषिकेश से लापता
विज्ञापन

-- पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। नई दिल्ली से नौकरी की तलाश में ऋषिकेश आया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद परिजनों को जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवक की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बी-ब्लॉक स्ट्रीट, बाबा कॉलोनी, संतनगर, बुराड़ी, नई दिल्ली निवासी राजन सेमवाल (36) पुत्र भगवती प्रसाद सेमवाल बीती पांच जनवरी को ऋषिकेश पहुंचा था। वह शहर के एक होटल में रुका था। परिजनों का संपर्क नहीं होने पर उन्होंने यहां पहुंचकर शहर और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को राजन की पत्नी प्रीति सेमवाल परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्रीति की लिखित तहरीर पर पुलिस ने राजन की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि राजन का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उसके मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी इस बाबत सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें