फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का कॉपर और एल्युमीनियम बरामद, दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के कॉपर और एल्युमीनियम के साथ दो चोर दबोचे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे से दो कबाड़ियों को दबोचा है। उनके पास से करीब एक लाख रुपये कीमत का कॉपर और एल्युमीनियम बरामद हुआ है। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पांच साल से सेलाकुई क्षेत्र में रह कर कबाड़ी का काम कर रहे थे। करीब दो माह पूर्व सेंधमारी कर उन्होंने दो जगहों से कॉपर और एल्युमीनियम चुराया था। अधिकांश सामान को दोनों सहारनपुर में बेच चुके हैं। शुक्रवार की रात को दोनों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। उनके पास से बड़ी मात्रा में कॉपर और एल्युमिनियम मिला। दोनों इससे संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। उनकी पहचान गुफरान (26) पुत्र बहार निवासी मोहल्ला सहनूरजी थाना कुतुबशेर सहारनपुर हाल निवासी मस्जिद के सामने रामपुर थाना सहसपुर और अरशद (22) पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम गंगो नगला थाना हेमपुर दीपा बिजनौर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व सेलाकुई स्थित भारत इलेक्ट्रोनिक्स और रामपुर स्थित एक मुर्गी फार्म में सेंधमारी की थी। इलेक्ट्रोनिक की दुकान से कॉपर की तार और मुर्गी फार्म से एल्युमीनियम के बने फीडर चुराए थे। इन फीडरों से मुर्गियों को दाना डाला जाता है। अधिकांश चोरी के सामान को दोनों पहले ही बचे चुके है। शेष को बेचने के लिए सहारनपुर जा रहे थे। थानाध्यक्ष नरेश सिंह राठौड़ ने बताया कि दोनों का आपराधिक रिकार्ड पता किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई गिरीश नेगी, रंजीत खनेड़ा, पुनीत दसोनी, सिपाही सुधीर, अमित, इजलाल, नवीन कोहली, रजनीश, श्रीकांत महिल, विमल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें