फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम फ्रॉड करने वालों का डोजियर बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम फ्रॉड करने वालों का डोजियर बनेगा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एटीएम से जुड़े फ्रॉड पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस अब आरोपियों का डोजियर (रिकॉर्ड फाइल) तैयार करेगी। इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सभी थानों को निर्देशित किया है। डोजियर से उनके क्राइम रिकॉर्ड रखे जाएंगे, ताकि समय आने पर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा सके।
बता दें कि देहरादून में लंबे समय से एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी सामने आ रही हैं। यहां हर साल एटीएम से जुड़े 150 मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। बीते एक साल की बात करें तो पुलिस ने ऐसे मामलों में कार्रवाई भी बड़े पैमाने पर की है। इन सभी कांडों में पुलिस ने तकरीबन 30 एटीएम फ्रॉड करने के आरोपियों को पकड़ा। चूंकि मामला सिर्फ धोखाधड़ी का है और ज्यादा मजबूत साक्ष्य न होने के कारण आरोपियों की जल्द जमानत भी हो जाती है। ऐसे में जमानत पर छूटे आरोपी फिर से घटनाओं को अंजाम देने लगते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि ऐसी धोखाधड़ी करने वालों का भी एक डोजियर तैयार किया जाएगा। समय-समय पर इसके हिसाब से यह जांच की जाएगी कि कौन कौन जमानत पर रिहा हुआ है और किस किस की भूमिका शहर में हुई घटनाओं में दिख रही है। सभी थानों को अपने अपने क्षेत्रों में हुई घटनाओं और उनमें पकड़े गए आरोपियों की जानकारी डोजियर में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस डोजियर में उनकी फोटो, पता और अपराध रिकॉर्ड रखा जाएगा। यदि कोई बार बार घटनाओं को अंजाम देता है तो उसके खिलाफ समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन

--
बिना गार्ड के एटीएम की बनेगी लिस्ट
एटीएम के जरिये धोखाधड़ी करने वाले लोग बिना गार्ड वाले एटीएम कक्षों को ही निशाना बनाते हैं। यहीं पर वे आसानी से घुसते हैं और लोगों को बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। पुलिस इस संबंध में पूर्व में भी कई बार बैंकों को निर्देशित किया है कि सभी एटीएम कक्षों में गार्ड की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। अब एक बार फिर बैंकों से ऐसे एटीएम कक्षों की सूची मांगी गई है, जिनमें गार्ड की ड्यूटी नहीं रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें