फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शिक्षिका को कार में लिफ्ट देकर रास्ते में उसके साथ ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक सोने की चेन व कुछ नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गत 21 मई को हरिद्वार निवासी शिक्षिका सरिता भट्ट देहरादून में एक आंदोलन में भाग लेने के लिए आईं थीं। यहां से वे अपनी बहन के घर नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित केदारपुरम चली गईं थीं। जहां से घर जाने के लिए जब वे पुरानी बाईपास चौकी के पास सवारी का इंतजार कर रही थी तो उनके पास एक व्यक्ति आया। उसने सरिता को बातों में उलझाया और खुद भी हरिद्वार चलने की बात कही। तभी वहां एक कार वहां आई, चालक ने हरिद्वार चलने की बात कही तो दोनों उसमें बैठ गए। रास्ते में कार चालक ने महिला से कहा कि वह एक सरकारी काम के लिए यहां आया था और ये गाड़ी भी सरकारी है। उन्होंने महिला से कहा कि वह अपनी सोने की चेन व पैसे अपने बैग में रख लें। यह गाड़ी और इसमें रखा सभी सामान मशीन से चेक होना है। महिला ने अपनी चेन और 12 हजार रुपये बैग में रख लिए। इसके बाद चालक ने बैग कार में रखवा लिया और महिला को बाईपास पर रिस्पना रेलवे क्रासिंग से पहले उतार दिया और चेकिंग कराने की बात कहकर वहां से चले गए। काफी देर तक सरिता उनका इंतजार करती रही, लेकिन कार वापस नहीं आई। ठगी का पता चलने पर उन्होंने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी थी, जिस पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ थाना नेहरू कॉलोनी ने बताया कि एसएसपी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर सीओ जया बलूनी के नेतृत्व में एक टीम ठगों को तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार को पता चला कि दोनों ठग शहर में किसी को ठगने के लिए घूम रहे हैं। हरिद्वार बाईपास पर चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की एक सेंट्रो कार को रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों सकपकाने लगे तो उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने ठगी को अंजाम देने की बात कबूल की। उनके नाम हारुन और वली मोहम्मद निवासी सकानू अलापुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) बताए। इनके पास से सोने की एक चेन व 2300 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें