फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम क्लोनिंग कर महिला के खाते से उड़ाए 2.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम क्लोनिंग कर महिला के खाते से उड़ाए 2.10 लाख
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर में एटीएम क्लोनिंग का एक और मामला सामने आया है। दून की महिला के खाते से चेन्नई स्थित एटीएम से 2.10 लाख रुपये निकाल लिए गए। जबकि महिला का एटीएम कार्ड उसके पास ही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राजेश नेगी निवासी कर्जन रोड एक व्यापारी हैं। उनकी पत्नी कंचन नेगी गृहणी हैं। कंचन का खाता आईडीबीआई की ननूरखेड़ा शाखा में है। गत एक जून और तीन जून के बीच उनके फोन पर बैंक की ओर से कई एसएमएस आए। जिनमें उनके खाते से कुल 2.10 लाख रुपये निकाले गए हैं। इतनी बड़ी रकम निकाले जाने की बात पता चलने पर वे हैरान हो गईं। उन्होंने सबसे पहले अपने एटीएम को देखा तो वह भी पर्स में रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से चेन्नई के एक एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। बैंक की ओर से मिली जानकारी के बाद कंचन ने डालनवाला थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि कंचन ने अपने एटीएम से संबंधित जानकारी भी किसी को नहीं दी है। उनके खाते से शॉपिंग नहीं बल्कि एटीएम से धन निकासी की गई है। लिहाजा मामला प्रथमदृष्टया एटीएम क्लोनिंग का लग रहा है। कंचन की शिकायत पर फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें