फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरडीई के जेई के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रायपुर स्थित इंस्ट्रूमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (आईआरडीई) के जेई के खिलाफ अपने अधीनस्थ (फोरमैन) को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार मरने से पहले फोरमैन ने जेई द्वारा उत्पीड़न के बाबत रायपुर पुलिस को संबोधित मैसेज रिश्तेदार को व्हाट्सएप्प किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंकज गुसांई पुत्र चंदन सिंह निवासी चुक्खुवाला रायपुर स्थित जीई आरएंडडी संस्थान में फोरमैन जनरेटर मैकेनिक के पद पर तैनात था। जीई आरएंडडी रायपुर स्थित आईआरडीई के अंतर्गत आता है। पंकज के परिजनों के अनुसार उसकी पांच मई को रात 10 से सुबह छह बजे तक की ड्यूटी थी, लेकिन पंकज के जेई बिजू थापली ने उसे पांच मई को दिन में भी काम पर बुलाया था। इसी बीच छह मई की सुबह करीब छह बजे पंकज ने डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाकर पंकज इमरजेंसी सेवा 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां रविवार सुबह करीब 10 बजे पंकज की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार पंकज 90 फीसदी से अधिक जल चुका था। थाना प्रभारी रायपुर इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी के अनुसार मरने से पहले पंकज ने अपने एक रिश्तेदार को जेई द्वारा उत्पीड़न के बाबत रायपुर पुलिस को संबोधित मैसेज व्हाट्सएप किया था। मैसेज में जेई बिजू थापली द्वारा उत्पीड़न की बात कही गई है। इसी आधार पर बिजू थापली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें