फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम से जेवरात और भूमि के विक्रय पत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम से जेवरात और भूमि के विक्रय पत्र चोरी
विज्ञापन

--गोपालधाम ट्रस्ट आश्रम संचालक ने अज्ञात के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सिंगटाली गांव में गोपालधाम ट्रस्ट आश्रम से अज्ञात ने बीते मंगलवार की देर शाम सोने के जेवरात और आश्रम के विक्रय पत्रों को चोरी कर लिया। आश्रम के संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक व्यासी चौकी अंतर्गत ग्रामसभा सिंगटाली में गोपालधाम आश्रम के संचालक स्वामी अभयानंद ने तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार की देर शाम उनके आश्रम से अज्ञात ने श्रीकृष्ण की मूर्ति पर चढ़ाए सोने के आभूषण, आश्रम और तपोवन स्थित भूमि के विक्रय पत्र चोरी कर लिए। आश्रम पहुंचने पर उन्हें इसका पता चला।
विज्ञापन

बुधवार को स्वामी अभयानंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि चोरी के मामले में अज्ञात की धरपकड़ के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। बताया कि घटनास्थल की मोबाइल फोन इस्तेमाल की डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। बताया कि जल्द आरोपी की धरपकड़ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें