फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुल्ली की रिमांड पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कुख्यात सुनील राठी से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार हुए कनखल के प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा उर्फ टुल्ली के पुलिस कस्टडी रिमांड के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब बुधवार को कोर्ट रिमांड पर अपना फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार और कनखल में दर्ज हुए रंगदारी के दो अलग अलग मुकदमों में राठी से जुड़े होने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा की गिरफ्तारी हुई थी। उस पर अपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। हरिद्वार पुलिस ने टुल्ली पर राठी के लिए हरिद्वार में जमीन तैयार करने की बात भी कही थी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल से राठी को मिलवाने में टुल्ली की अहम भूमिका होने की बात कही थी। पुलिस अब राठी के नेटवर्क को भेदने के लिए टुल्ली को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही थी। मंगलवार को एसओ कनखल अनुज सिंह ने प्रथम सिविल जज एसडी रजनी शुक्ला की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं को सुनने के बाद रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अब कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें