श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के इंटर्न (प्रशिक्षु चिकित्सक) और बाइक मैकेनिक के बीच विवाद हाथापाई और गाली गलौच में तब्दील हो गया। अपने साथ कुछ स्थानीय युवकों को लाए इंटर्न ने मैकेनिक की जमकर धुलाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई।
इस घटना की शुरुआत सोमवार से हुई। सोमवार को एक इंटर्न मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित गैराज में बाइक की चेन बदलवाने पहुंचा। जब मैकेनिक ने चेन की कीमत ज्यादा बताई तो उक्त इंटर्न अन्यत्र से चेन ले आया, लेकिन मैकेनिक ने उससे दुर्व्यवहार करते हुए चेन बदलने से मना कर दिया।
मंगलवार शाम उक्त इंटर्न अपने कुछ साथियों के साथ गैराज में पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई। चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि किसी भी पक्ष ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है।