फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में ननद-भौजाई की मौत

Tue, 22 Aug 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ पर मंगलवार दोपहर डंपर की चपेट में बाइक आने से ननद-भौजाई की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन ड्राइवर भाग गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्षेत्र के गांव चकुलिया रनधीर निवासी 40 वर्षीय सुखपाल मंगलवार दोपहर बाइक से पत्नी 38 वर्षीय नरसादेवी और 30 वर्षीय बहन मीरावती के साथ शाहजहांपुर से लौट रहे थे। दोपहर 12.30 बजे जैसे ही बाइक नगरिया मोड़ के समीप पहुंची तभी सड़क निर्माण करा रही ऐरा कंपनी के बजरी भरे डंपर की चपेट में आ गई। डंपर की टक्कर लगने से बाइक पर बैठी मीरावती नीचे गिरीं तो डंपर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखपाल और उनकी पत्नी नरसादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद  हाईवे पर जाम लग गया।  सूचना पर पहुंचे नगरिया पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह और कोतवाल मनोज कुमार ने घायल सुखपाल और उनकी पत्नी नरसादेवी को जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में नरसादेवी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर भाग गया, जबकि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यहां बता दें कि सुखपाल की बहन मीरादेवी की शादी निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी सीताराम से हुई थी। इन दिनों मीरा अपने मायके आई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें