फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लीटर कच्ची शराब की बरामद, तीन को किया गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। ग्राम पंचायत परसारी में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की शिकायत पर पहुंची जिला आबकारी विभाग और तहसील प्रशासन जोशीमठ की संयुक्त टीम पर अराजक तत्वों ने रास्ते में पथराव कर दिया। हालांकि, टीम के सदस्य अपना बचाव कर गांव तक पहुंच ही गए।
गांव पहुंचकर टीम ने तीन अलग-अलग जगहों पर करीब 25 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। टीम एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह के निर्देश पर परसारी गांव में छापामारी के लिए गई थी। यहां टीम ने उदय सिंह, देवेंद्र सिंह राणा और प्रकाश मर्तोलिया को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार कर लिया और मौके पर ही तीनों को जमानत पर रिहा भी कर दिया। टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिस वक्त टीम गांव जा रही थी उस वक्त क्षेत्र में बारिश हो रही थी। हमारे पहुंचने की सूचना पहले ही कुछ असामाजिक तत्वों को मिल गई थी, जिस पर उन्होंने टीम को रोकने के लिए पथराव कर दिया। टीम के सदस्य जैसे-तैसे अपना बचाव कर गांव तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ट और आबकारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इधर, जोशीमठ एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कच्ची शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थी। ग्रामीणों की ओर से टीम के साथ यदि अभद्रता की गई तो यह गलत है। टीम से मामले की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें