फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले घर जा रही युवती का रास्ता रोककर उसके साथ किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। घर लौट रही एक युवती के साथ एक युवक ने दुराचार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे उसकी पुत्री अकेले घर लौट रही थी, तभी गुलारी गांव के नरेंद्र सिंह ने जबरन उसका रास्ता लिया। युवक उससे जोर जबरदस्ती करने लगा। उसकी पुत्री ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दुराचार किया। चमोली कोतवाली पुलिस ने रात में ही दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पीड़िता और युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण किया गया। पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी युवक को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। चमोली के थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें