जोशीमठ। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को वन्य जीवों अंगों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत ने बताया कि सोमवार को पार्क प्रशासन की टीम ने हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर सलना तोक में छापेमारी की तो कलगोठ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र सैन सिंह से भालू की दो पित्तियां मिलीं, जबकि हेलंग में चेकिंग के दौरान पगनों गांव निवासी कुशला लाल पुत्र मुन्ना लाल को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पार्क प्रशासन ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो