फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संरक्षण आयोग ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल संरक्षण आयोग ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। दून महिला अस्पताल में फर्श पर प्रसव होने और जच्चा बच्चा की मौत प्रकरण में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण से रिपोर्ट तलब की है।
आयोग की अनु सचिव कामिनी गुप्ता ने प्रकरण की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट आयोग को भी उपलब्ध कराने के लिए अपर सचिव को पत्र लिखा है। अनु सचिव के मुताबिक इसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा है कि जांच रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई जाय ताकि पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दायित्व सुनिश्चित करने की बात कही है। इसके अलावा अस्पतालों में उचित इलाज की सुविधा के लिए सरकार व स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर हर संभव कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं
घटना का दुखद पहलू यह है कि जिस प्रसूता की मौत हुई है उसकी पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पति मसूरी में छोटी मोटी नौकरी करके परिवार का भरण पोषण करता है और एक बेटी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें