फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट फ्लाई वेट वर्ग के फाइनल में पहुंची अर्चना थापा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइट फ्लाई वेट वर्ग के फाइनल में पहुंची अर्चना
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहीद ले. गौतम गुरुंग आमंत्रण बॉक्सिंग टूर्नामेंट के महिला लाइट फ्लाई वेट में अर्चना थापा शुक्रवार को फाइनल में पहुंच गई हैं।
गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में चल रहे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच हुए। महिला लाइट फ्लाई वेट वर्ग में जीबीसी की अर्चना थापा ने राधिका को 5-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंच गई। वहीं, फ्लाई वेट वर्ग में सीआईएसएफ की शबाना ने परेड ग्राउंड की करिश्मा और जीबीसी की प्रिया ने ममता को अंकों के आधार पर शिकस्त देकर खिताबी दौर में जगह बनाई। बैंटम वेट वर्ग में सीआईएसएफ की नीतू ने जीबीसी की शिवानी को हराकर फाइनल में पहुंची। पुरुष फ्लाई वेट वर्ग में केआरसी के मुकेश सिंह और परेड ग्राउंड के सुबीर धीमान को वॉकओवर के जरिये खिताबी राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें