फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 महिलाओं को वुमन अचीवर्स अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अमर उजाला और हाइप शू की ओर से रविवार को महिलाओं के सम्मान में विशेष आयोजन किया गया। ‘प्रथमा’ में महिलाओं के लिए वॉक-अ-थन समेत कई विशेष कार्यक्रम हुए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को वुमन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अमर उजाला और हाइप शू के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रथमा’ का आयोजन किया गया। शाम को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबर टक्कर दे रही हैं। वह न केवल घर संभाल रही है, बल्कि नौकरी व व्यवसाय के जरिये परिवार चलाने में भी अपना योगदान दे रही है। उन्होंने आयोजन के लिए अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि सूबे की महिलाएं देश-विदेश में नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने अमर उजाला और हाइप शू को आयोजन के लिए बधाई दी। आयोजन में सहयोगी की भूमिका हाइप शू, टीवीएस मोटर्स, सिक्का बिल्डर्स, ऐडॉन, तनेजा ऑप्टिकल, साइज जीरो, गिफ्ट इंडिया, दून पेज थ्री ने निभाई।
विज्ञापन

.....................
इन महिलाओं को मिला वुमन अचीवर्स अवॉर्ड
अनुकृति गुंसाई, दिलराज कौर, मोना बाली, गगनजोत मान, संगीता ढौडियाल, डॉ. आरती लूथरा, नाजिया यूजुद्दीन, रितु गौतम, प्रिया शाह, मीनाक्षी मलिक, ऐनी सिंह, नेहा शर्मा, अल्पिका शर्मा, ख्याति शर्मा, डॉ. ममता बंसल, सोहनी जुनेजा, खुशबू गोयल, रितु कुकरेती, कंचन भट्ट, सिंधु गुप्ता, मेघा कथूरिया।
...........................
वॉक-अ-थन में महिलाओं में दिखा उत्साह
सुबह महिला सशक्तिकरण वॉक-अ-थन आयोजित की गई। जिसके तहत दर्जनों महिलाएं सिक्का बिल्डर्स, आरटीओ कार्यालय के सामने एकत्र हुई। वॉक-अ-थन का शुभारंभ टीवीएस मोटर्स के मार्केटिंग मैनेजर रजत उपाध्याय और सिक्का बिल्डर्स के डॉयरेक्टर सुभाष चावला ने किया। जो राजपुर रोड, दिलाराम चौक होते हुए गांधी पार्क पहुंची, जहां वॉक-अ-थन का समापन हुआ। मुख्य अतिथि लायनेस क्लब की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मीनाक्षी मलिक ने डॉ. नेहा शर्मा, कंचन भट्ट आदि को सम्मानित किया।
...............
75 महिलाओं ने फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में कराई जांच
ईसी रोड, श्री टावर स्थित साइज जीरो में महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। जहां 75 महिलाओं ने जांच कराई। गायनी डॉ. तारा ने महिलाओं से संबंधित बीमारी की जांच कर जरूरी टिप्स दिए। इसके अलावा अल्पिका शर्मा ने न्यूट्रिशन और डाइट के बारे में जानकारी दी।
...............
फ्री आई टेस्ट कैंप
कनक चौक स्थित तनेजा ऑप्टिकल्स में महिलाओं के लिए फ्री आई टेस्ट कैंप लगाया गया। जिसमें 40 महिलाओं नेत्र परीक्षण कराया। नेत्र परीक्षण योगेश तनेजा ने किया।
विज्ञापन

................
आशिमा ने जीता स्टाइल दीवा ब्यूटी कांटेस्ट
जीएमएस रोड स्थित एक होटल में सैफ्रॉन लीफ में स्टाइल दीवा ब्यूटी कांटेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें आशिमा लूथरा ने पहला स्थान हासिल किया। वर्षा गोयल दूसरे और मीनाक्षी नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। जज की भूमिका रीता गोयल, ऐनी सिंह, रितु गौतम, मीनाक्षी मलिक ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें