ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। अंबाला, हरियाणा के एक युवक के खाते से पैसे निकालने के मामले में देहरादून के पटेलनगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्य भूषण सिंह नेगी के अनुसार शिव कुमार निवासी नारायणगढ़ अंबाला का फरवरी-2018 में अंबाला से ही एटीएम चोरी हो गया था। कुछ दिन बाद उसी एटीएम से शिव कुमार के खाते से 27 हजार रुपये निकाले गए। इस बाबत शिव कुमार की शिकायत पर पटेलनगर थाने में शून्य पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद जांच के लिए मुकदमे को अंबाला ट्रांसफर कर दिया गया। पड़ताल के बाद देहरादून के एक एटीएम से पैसे निकालने की बात सामने आई। इसी आधार पर सोमवार को पटेलनगर थाना में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।