फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी बाइक, सेना के जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

मसूरी-कैंपटी मोटर मार्ग पर शनिवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सेंटर मैरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि मृतक जवान के शव को सेंट मैरी अस्पताल में रखवाया गया है। रविवार को जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार करीब देर शाम आठ बजे सुरभि रिजॉर्ट के पास बाइक खाई में गिरने की सूचना पर कैंपटी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सेंटरमैरी अस्पताल में भर्ती कराया। जेब से मिले सेना के लीव सर्टिफिकेट के आधार पर मृतक की पहचान सुनील पुत्र हीरा सिंह (30) निवासी गांव लगवाल टिहरी गढ़वाल और घायल की पहचान सेना की कैंटीन के कार्ड के आधार पर दिनेश सिंह पुत्र मेघ सिंह (28) निवासी गांव मतेला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। बाइक मृतक जवान सुनील चला रहा था। सूचना पाकर देर रात परिजन सेंट मैरी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुनील राजस्थान में तैनात था, जबकि दिनेश की तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। दोनों घर पर छुट्टी आए हुए थे और शनिवार को किसी काम से मसूरी आए थे। हादसे के दौरान वे घर वापस लौट रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष कैंपटी नंदलाल रूढी ने बताया कि मृतक के शव को सेंट मैरी अस्पताल में रखा गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें