फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे गई उपासना एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह साढ़े छह बजे गई उपासना एक्सप्रेस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बढ़ने से दून से चलने वाली ट्रेनों का समय भी गड़बड़ा गया है। बाहर से आने वाली ट्रेनों के कई घंटे देरी से पहुंचने से दून से जाने वाली ट्रेनें निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो पा रही है। शनिवार को दून से जाने वाली तीन ट्रेनों का समय री-शेड्यूल किया गया। हावड़ा उपासना एक्सप्रेस को सुबह साढ़े छह बजे और काठगोदाम एक्सप्रेस को सुबह चार बजे के लिए री-शेड्यूल किया गया। गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस रात दस बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 3.10 बजे पहुंचने वाली उपासना एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। दून से उपासना एक्सप्रेस रात दस बजे हावड़ा के लिए चलती है। यह ट्रेन रात नौ बजे तक भी दून नहीं पहुंची पाई। इससे समय री-शेड्यूल कर सुबह साढ़े छह बजे किया गया। इलाहाबाद से आने वाली लिंक एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से चल रही है। इससे काठगोदाम एक्सप्रेस को री-शेड्यूल कर सुबह चार बजे रवाना किया गया। देहरादून से वाया मुजफ्फपुर गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस को रात दस बजे रवाना किया। राप्ती गंगा निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे देरी से चली। इसके अलावा नंदा देवी एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस और जनशताब्दी भी निर्धारित समय से एक घंटे देरी से दून पहुंची। शनिवार को हावड़ा एक्सप्रेस तीन घंटे, मदुरई-चेन्नई एक्सप्रेस सात घंटे और उत्तरांचल एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के लेट पहुंचने से शनिवार को उपासना, काठगोदाम व गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस को री-शेड्यूल किया गया। कोहरे के कारण ट्रेनें कई घंटे देरी से आ रही है। इससे दून से जाने वाली ट्रेनों को निर्धारित समय पर रवाना करने में मुश्किल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें