फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए 28 अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हुए 28 अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी।
आईटीबीपी अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत समारोह एवं परेड के बाद 28 अधिकारी बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डीजीपी आरके पचनंदा ने कहा कि नव सैन्य अधिकारी चुनौतियों का सामना बल के गौरवमयी इतिहास व परंपरा के अनुसार करें।
शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में आईटीबीपी ध्वज एवं राष्ट्रीय ध्वज के सामने नव सैन्य अधिकारियों ने शपथ ली। इस मौके पर महानिदेशक आरके पचनंदा ने कहा कि अकादमी के कुशल प्रशिक्षकों ने हर तरह से इन सैन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया है। जिसका प्रयोग वह अपने कर्तव्य निर्वहन में करें।
विज्ञापन

अकादमी के निदेशक एवं आईजी एचएस गौरेया ने कि 50 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद ही अधिकारी बल की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। उन्हें सभी प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया है। अंत में उप सेनानी तेजभान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भव्य परेड एवं बल के पाइप बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।
कंधों पर स्टार और बैज लगाए
बल की मुख्यधारा में शामिल होने वाले 28 अधिकारियों को डीजीपी सहित अधिकारियों एवं परिजनों ने कंधों पर स्टार और बैज लगाए। नव सैन्य अधिकारियों और उनके परिजनों ने ये गर्व के पल बताए। इन 28 सहायक सेनानियों में हरियाणा के 3, राजस्थान के 2, उत्तर प्रदेश के 10, महाराष्ट्र के 2, पंजाब के 2, उत्तराखंड के 2, हिमाचल प्रदेश के 1, आंध्र प्रदेश के 2, बिहार के 2, मध्य प्रदेश के 1 और तमिलनाडु के 1 हैं।
अधिकारियों को किया सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारियों को सम्मानित किया। जिसमें स्वोर्ड ऑफ ऑनर, ओवर ऑल बेस्ट ट्रॉफी, बेस्ट आउटडोर और बेस्ट कंडक्ट का कप सहायक सेनानी आलोक भाटी को दिया गया। वहीं बेस्ट इन इनडोर कप सहायक सेनानी अनुज शर्मा, बेस्ट इन स्पोर्ट्स सहायक सेनानी आशीष सिंह, और बेस्ट इन मार्कस मैन का कप सहायक सेनानी सागर मोटे को दिया गया।
विज्ञापन

चीनी भाषा भी सीखेंगे जवान
आईटीबीपी दीक्षांत समारोह में डीजीपी आरके पचनंदा ने बल की गतिविधियों से जुड़ी पत्रिका ‘अमोघ’ और जवानों के लिए चीनी भाषा (मदारिन) की हैंड बुक का भी विमोचन किया। इस हैंड बुक में बार्डर पर तैनात जवानों के लिए चीनी भाषा में वहां के लोगों की बात समझने के लिए यह 95 पृष्ठ की यह बुक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें