फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने छात्र के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ठग ने छात्र के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एटीएम की जानकारी लेकर ठग ने छात्र के खाते से 90 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने छात्र से सारी जानकारी लेने के बाद मोबाइल पर आया ओटीपी भी पूछ लिया था। पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल नंबर आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से कालसी का रहने वाला राहुल राठौर शहर में एक शिक्षण संस्थान से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसका एसबीआई की डीएल रोड शाखा में खाता है। राहुल ने डालनवाला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत 21 दिसंबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को एसबीआई का प्रबंधक बताया और कहा कि एटीएम कार्ड बदले जा रहे हैं, लिहाजा अपने कार्ड का नंबर बता दो। उसकी बातों में आकर राहुल ने उसे एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी कोड बता दिया। ठग ने राहुल से कहा कि जो मैसेज आएगा वह भी बता दे। मैसेज में आया ओटीपी बताने के कुछ देर बाद राहुल के मोबाइल नंबर पर एक और मैसेज आया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। राहुल के खाते में एक लाख छह हजार रुपये थे और अब केवल 10600 रुपये ही बचे थे। वह तुरंत बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। प्रबंधक ने तत्काल राहुल का खाता फ्रीज कर दिया और उसे थाने में रिपोर्ट करने की सलाह दी। डालनवाला कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि राहुल की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें