फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी सुसाइड मामला:: विभाग के सात कर्मचारियों से पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र सिंह की आत्महत्या मामले में पुलिस विभाग के सात अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। राजेंद्र ने सुसाइड नोट में इन सातों के नाम लिखे थे। हालांकि अभी इस मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें, गत एक नवंबर को मिट्टी जांच केंद्र में तैनात सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र सिंह ने अपने घर में गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव होना बताया गया था। इसके अलावा सुसाइड नोट में राजेंद्र ने अपने अधिकारी व साथी कर्मचारियों समेत कुल सात लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। नोट में लिखा था कि ये लोग उन्हें काफी समय से प्रताड़ित करते आ रहे थे। इस संबंध में उन्होंने विभाग को भी कई बार पत्र लिखा था। राजेंद्र सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। मौत के बाद परिजन उनके शव को एटा ले गए हैं। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश साह ने बताया कि एटा में व्यस्त होने के कारण परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। जल्द ही उन्हें थाने बुलाया जाएगा। इसके अलावा यदि परिजन उनके खिलाफ नामजद तहरीर देते हैं तो उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें