फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। काशीपुर के आस्था अस्पताल के मालिक डॉ. राजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को डीजी अशोक कुमार ने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के सीईओ के पत्र पर यह आदेश दिए हैं। डॉ. राजीव पर आरोप हैं कि उन्होंने कई तथ्य छुपाते हुए लाखों रुपये क्लेम के हड़पे हैं।
विज्ञापन

आस्था अस्पताल के खिलाफ सोमवार को जांच पूरी हुई थी। आरोप है कि आस्था अस्पताल के मालिक डॉ. राजीव कुमार ने सरकारी अस्पताल में संविदा पर तैनात रहते कई मरीजों को अपने अस्पताल में रेफर किया। इसके बाद उनमें से कई का इलाज किया और कई का इलाज किए बिना ही योजना के तहत करीब साढ़े तीन लाख रुपये क्लेम ले लिया। जबकि एक लाख चार हजार रुपये का क्लेम अभी पाइपलाइन में था, जिसका भुगतान किया जाना था। इसी दौरान जब शिकायत हुई तो मामला पकड़ में आ गया। डीजी क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि योजना के सीईओ की ओर से पत्र मिला था। इस पर उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंह नगर को काशीपुर में डॉ. राजीव के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी गहनता से जांच करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें