ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के प्रत्याशी संजय कुंडलिया को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि संजय कुंडलिया ने सोशल मीडिया पर अप्रमाणित प्रचार सामग्री का प्रसार किया है। इस नोटिस का उन्हें 48 घंटे के भीतर जवाब देना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है। बता दें, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर प्रचार के लिए पहले मीडिया सर्टिफिकेट एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) से प्रमाणित कराना होता है।