फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सुसाइड नोट छोड़कर युवती गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर एक युवती घर से लापता हो गई। परेशान परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस युवती के दिल्ली की ओर जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सहस्त्रधारा रोड निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली में अपनी 20 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के पिता के अनुसार बेटी कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के घरों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान उसके फेसबुक पर ‘मैं सुसाइड करने जा रही हूं’ पोस्ट डालने की बात पता चली। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि युवती के बारे में सभी थाना-चौकियों को जानकारी दी गई है। युवती के दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस टीम को युवती के टैक्सी से दिल्ली की ओर जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें