फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजियों ने चोरी का प्रयास कर रहे पांच दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आर्मी एरिया स्थित फैमिली क्वार्टर का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे पांच युवकों को सैनिकों ने पकड़ लिया। पांचों युवकों को कैंट पुलिस को सौंपकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कैंट पुलिस के अनुसार दो मंजिले आर्मी क्वार्टर में निचले तल पर रहने वाले सैनिक का परिवार कहीं बाहर गया था। बुधवार रात करीब 11:30 बजे ऊपरी तल पर रहने वाले सैनिक ने खटपट की आवाज सुनकर खिड़की से झांका तो एक युवक दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सैनिक ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया। इसी बीच आरोपी के अन्य चार साथी भी वहां पहुंच गए और उसे छुड़ाने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर आसपास रहने वाले अन्य सैनिक भी वहां पहुंच गए और पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने 56 एपीओ वीरपुर के हवलदार जयप्रकाश की तहरीर पर पांचों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान वसंत विहार निवासी गौरव सिंह, नेहरू कॉलोनी निवासी मोहित बिष्ट, कलेक्ट्रेट कॉलोनी निवासी नितिन रावत, करनपुर निवासी राहुल सिंह और आशीर्वाद एनक्लेव निवासी सतमंजु चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें