फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शासन ने नौ पुलिस अधिकारियों की वरिष्ठता एक-एक वर्ष बढ़ा दी है। इससे कई अधिकारी अब विभागीय पदोन्नति के दायरे में आ गए हैं। उन्हें अब एक साल पहले पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
प्रमुख सचिव आनंद वर्द्धन की ओर से जारी आदेश के अनुसार विजय कुमार सिंह कार्की, विमला गुंज्याल और अजय जोशी को आईपीएस आवंटन का वर्ष 2005 के बजाय 2004 कर दिया गया है। वहीं, जगत राम जोशी, करन नगनियाल व नारायण सिंह नपलच्याल का वर्ष 2006 से 2005 किया गया है। रोशन लाल शर्मा के आईपीएस आवंटन का वर्ष 2007 से घटाकर 2006 और योगेंद्र सिंह रावत का 2008 से घटाकर 2007 कर दिया गया है। सूची में शामिल विजय कुमार सिंह कार्की पूर्व में सेवानिवृत्ति हो चुके हैं। वहीं, अशोक कुमार भट्ट की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में शामिल अन्य अधिकारियों की वरिष्ठता एक वर्ष बढ़ने से उन्हें पदोन्नति के लिए एक साल कम इंतजार करना पड़ेगा। उनकी अब तक की गई सेवा में एक वर्ष की बढ़ोत्तरी दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें