फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 90 स्मार्ट कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

आरटीओ में स्मार्ट कार्ड योजना के पहले दिन 90 वाहन चालकों को स्मार्ट कार्ड जारी हुए। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन में 200 वाहनों का ई-चालान और दस वाहनों को सीज भी किया गया।
उत्तराखंड में देहरादून आरटीओ कार्यालय से डीएल और आरसी के लिए स्मार्ट कार्ड योजना शुरू हुई है। 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया है। देहरादून आरटीओ से पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत की गई है। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश के दूसरे आरटीओ कार्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा। स्मार्ट कार्ड योजना में देहरादून आरटीओ से पहले दिन गुरुवार को 50 आरसी और 40 डीएल स्मार्ट कार्ड के रूप में जारी किए गए। बतौर ट्रायल पहला डीएल स्मार्ट कार्ड एआरटीओ अरविंद पांडे को जारी हुआ। एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि शुरुआती चरण में नए डीएल और आरसी स्मार्ट कार्ड के रूप में जारी की जाएंगी। धीरे धीरे पुराने डीएल और आरसी भी स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। आरटीओ सुधांशु गर्ग के मुताबिक जिले में ई-चालान व्यवस्था भी शुरू हो गई। पहले ही दिन यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 200 वाहनों का चालान किया गया। 11 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
फोटो
बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
देहरादून।
शहस्त्रधारा रोड स्थित टच वुड स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूली छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एआरटीओ अरविंद पांडे ने कहा कि सड़क पर वाहन चलते वक्त अधिकांश दुर्घटनाएं खुद की लापरवाही से होती हैं। वाहन चलाते वक्त स्पीड नियंत्रित जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूरी पहनें और दूसरों को इसकी जानकारी दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें