फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की फर्जी मार्कशीट पर पूरी की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। दसवीं की फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहे प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिक्षा विभाग ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। शिक्षकों के फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच कर रही एसआईटी की पुष्टि के बाद विभाग की नींद टूटी है। केस दर्ज करने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी शिक्षक की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बहादराबाद खंड की उपशिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल ने बताया कि एसआईटी जांच के दौरान पीली पड़ाव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरपाल यादव की दसवीं की मार्कशीट फर्जी पाए जाने पर शुक्रवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। शासन के निर्देश पर जब एसआईटी की एसपी श्वेता चौबे ने माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से मार्कशीट के संबंध में जानकारी मांगी तो वह फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह यादव निवासी गांव औरंगाबाद सिवाला कलां बिजनौर यूपी हाल निवासी रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीबीसीआईडी की एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हरिद्वार में कई शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। इनकी हकीकत सामने आने के बाद नौकरी कर चुके या कर रहे शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। शिक्षक वर्ष 1992 में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें