फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार बंद लोग देख सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कैंट कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर बाजार स्थित हरीश भाटिया की दुकान की घेराबंदी कर रहे हथियारबंद लोगों को देखकर आसपास मौजूद हर कोई भौचक था। इसी बीच एक युवक बचाओ-बचाओ का शोर करता हुआ भागा तो हथियार बंद कुछ लोग भी उसके पीछे दौड़ पड़े। सरे बाजार यह नजारा देख हर किसी के कदम जहां के तहां ठिठक गए। अनहोनी की आशंका से बाजार में मौजूद सभी लोग सहम गए। दरअसल दो लाख के इनामी हर सिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा को पकड़ने शनिवार को दून पहुंची पंजाब पुलिस के ऑपरेशन के दौरान राजेन्द्र नगर बाजार में ऐसा ही नजारा था।
कैंट क्षेत्र में राजेन्द्र नगर का इलाका सबसे पॉश माना जाता है। बाजार में दूध और पनीर का कारोबार करने वाले हरीश भाटिया ने अपनी दुकान के ऊपर आवास किराए पर दे रखा है। शनिवार शाम को सादी वर्दी में आए पंजाब पुलिस के जवानों ने आगे-पीछे से मकान के बाहर से मोर्चा संभाल लिया था। इसी बीच पंजाब पुलिस के जवान आगे की तरफ बढ़े तो एक युवक बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागा। हथियार बंद जवान भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा, इससे बाजार में अफरातफरी हो गई। कोई कुछ समझ नहीं पाया कि क्या हो रहा है। इसी बीच लोकल पुलिस आ गई तो राज खुला। लोकल पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोगों की धड़कनें कम हुईं। बाद में पता चला कि चिल्लाने वाला स्थानीय युवक था, वह डर कर भाग रहा था। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीप बोरा कहते है कि ऑपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस ने चार राउंड गोलियां भी चलाईं। इसके अलावा जवानों के सादी वर्दी में होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

भाटिया को थाने से ले आए व्यापारी ; ऑपरेशन पूरा होने के बाद पकड़े गए चारों आरोपियों के साथ पुलिस मकान मालिक हरीश भाटिया को भी थाने ले आई थी। इसी बीच कांग्रेस नेता दीप बोरा, व्यापारी नेता डीडी अरोरा, जगदीश गुप्ता, संदीप चड्ढा आदि के नेतृत्व में काफी व्यापारी थाने पहुंच गए। उनका कहना था कि यह मकान तीन माह पहले पंजाब के निवासी हर्ष को किराए पर दिया था। उसकी आईडी भी ली थी, लेकिन बेटे की शादी में व्यस्त होने के कारण किराएदारों का सत्यापन नहीं हो पाया। हरीश भाटिया ने जांच में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय ने हरीश भाटिया को व्यापारियों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को किराएदार हर्ष की तलाश ; ऑपरेशन के दौरान पुलिस को किराएदार हर्ष नहीं मिल पाया है। हर्ष यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि हर्ष के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों से उसका किस तरह का जुड़ाव यह विवेचना में साफ हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें