फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो चरस के साथ दो दबोचे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। सहसपुर पुलिस ने दो किलो 150 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को दबोचा है। दोनों पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। पकड़ी गई चरस की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की रात को चेकिंग के दौरान पुलिस ने रामपुर के समीप दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके जेब से पॉलीथिन में रखी चरस मिली। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान वाहिद (33) पुत्र मोहम्मद हसन निवासी रामपुर थाना सहसपुर और दामोदर (38) पुत्र धर्म सिंह निवासी ढाकी थाना सहसपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीद वर्ष 2013 और 2015 में भी सहसपुर थाना क्षेत्र से जेेल जा चुका है। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। दोनों हिमाचल, त्यूनी आदि जगहों से थोक में चरस लाते हैं, जिसे फुटकर में छात्रों और श्रमिकों को सप्लाई करते हैं। टीम में एसआई पुनीत दसौनी, संदीप, अमित, इजलाल, पंकज चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें