फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुई की दुकान में आग में हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

हनुमान चौक पर बृहस्पतिवार रात रुई की दुकान में आग लग गई। फायर कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को बढ़ने नहीं दिया। उधर, कैंट क्षेत्र में टेलर की दुकान में हजारों रुपये का कपड़ा स्वाह हो गया।
विज्ञापन

शहर के हनुमान चौक पर ललित बंसल की रुई की दुकान है। बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे के करीब शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मौके पर आए फायर कर्मियाें ने दो गाड़ियाें की मदद से आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगई ने बताया कि आग का कारण शार्ट सर्किट रहा। दूसरी आग कैंट क्षेत्र में लगी है। डाकरा बाजार निवासी मन बहादुर की टेलर की दुकान है। शाम को शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसमें कपड़ों ने आग पकड़ ली। सूचना पर दमकल कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग को बुझा दिया। आग में दुकान का पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें