फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : ‘होप हाईवे’ डिस्कोथेक के मालिक के फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्कोथेक मालिक के घर से चार लाख की नकदी गायब
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत, नौकरानी पर शक जताया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
माया गार्डन-3 सोसाइटी के एक फ्लैट से चार लाख रुपये की नकदी और कीमती घड़ी गायब है। दूसरी ओर, फ्लैट मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमित निवासी फ्लैट नंबर-603, छठी मंजिल, माया गार्डन-3 (जीरकपुर) ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटा छुट्टियां मनाने हिमाचल गए हैं। यहां फ्लैट में वह अकेले रह रहे हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वह बाल कटवाने के लिए दरवाजे को लॉक करके गए। एक ही घंटे बाद जब वापस आकर दरवाजा खोला तो देखा कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखी चार लाख की नकदी और तीन लाख रुपये की कीमती घड़ी गायब है। शिकायत के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर को ताला तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी, उसके पास पहले से चाबी थी। फ्लैट मालिक अमित ने पुलिस की दी शिकायत में चोरी का शक नौकरानी पर जताया है, जिसने चाबी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अमित अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ग्लोबल बिजनेस पार्क माल में होप हाईवे नामक डिस्कोथेक के मालिक हैं। यह रकम न्यू ईयर पार्टी के दौरान इकट्ठा हुई थी। इस रकम को वीरवार को बैंक में जमा करवानी थी।
विज्ञापन

जीरकपुर थाने के एसएचओ पवन शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौकरानी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें