फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पत्नी को उतारा मौत के घाट, पैरोल पर छूट कर आया तो बेटी के खून का बना प्यासा, पीड़िता ने बताई आपबीती

Sat, 28 Jan 2023 08:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

वर्ष 2008 में सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और अब वह अपनी बेटी की जान का दुश्मन बन गया। पैरोल पर घर आने के बाद भी उसके इरादे नहीं बदले। पीड़ित बेटी ने अपनी पिता की करतूतों का चिट्ठा खोला।
 
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरोल पर घर आए पत्नी के हत्यारे ने अपनी बेटी और साली को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तल्ली हल्द्वानी के मयूर विहार निवासी नेहा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2008 में उसके पिता सुखदेव सिंह ने मां की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मामले में उसने व उसकी मौसी ने कोर्ट में पिता के खिलाफ गवाही दी थी। इसके बाद कोर्ट ने उसके आरोपी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से आरोपी चमोली जेल में सजा काट रहा है। बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दादी का निधन हो गया था। तब उसके पिता बीती 26 दिसंबर तक के लिए पैरोल पर छूटकर यूपी के पीलीभीत जिला स्थित न्यूरिया गांव पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें...Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली ध्वज यात्रा, काशीपुर का देखें ये रंग
विज्ञापन


26 दिसंबर को आमद न कराकर वह फरार हो गए। इस दौरान लगातार फोन से उसे और मौसी को जान से मारने की धमकी देते रहे। बृहस्पतिवार को आरोपी हल्द्वानी भी पहुंच गया। पीड़िता ने पिता से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें