देहरादून। रूमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देखकर मथुरावाला निवासी एक व्यक्ति को ठगने वाले दो शातिरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से ठगी की रकम भी बरामद की है। आरोपी शातिर ठग हैं और झांसा देकर कई लोगों को ठग चुके हैं।
थाना प्रभारी रायपुर दिलबर नेगी ने बताया कि तीन फरवरी को सुखदेव साहनी पुत्र योगेंद्र साहनी निवासी मथुरावाला नेहरू कॉलोनी ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। सुखदेव के अनुसार वह दो फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक डोईवाला में पैसे जमा करने के लिए गया था। वहां उसे दो लोग मिले। बातचीत के दौरान दोनों ने उसे रूमाल दिया। जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये की गड्डी होना बताया। इसके बाद दोनों वह रूमाल दिया और सात हजार रुपये मांगे। सुखदेव दोनों के झांसे में आ गया और सात रुपये दे दिए। इसके बाद सुखदेव अंदर जला गया और रुमाल खोला तो उसमें कागज की गड्डी निकली। शिकयत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज आदि जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों ठगों को चूना भट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। ठगों की पहचान रजनीश कुमार निवासी ग्राम तलापुरी बिहार, हाल निवासी हरिकी पैड़ी हरिद्वार व शिव कुमार निवासी गायत्री मंदिर जिला सावर गुजरात ग्राम अमरपुर रुड़की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर ठग हैं। वह सीधे-साधे लोगों को पैसों का लालच देकर ठगी करते हैं। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।