पता कर रहे आपराधिक इतिहास
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी नरहौली, हेवरा, इटावा, सैफई उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ठेकेदार के बारे में करीब दो माह पहले पता किया था। पता चला था कि वह ए क्लास के ठेकेदार हैं और उनके पास काफी पैसा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी की तारीफ कर हरीश रावत ने चौंकाया, सुर्खियों में प्रतिद्वंद्वियों को लेकर दिया ये बयान
एसएसपी ने बताया कि आरोपी के विश्नोई गैंग से होने के अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कुख्यात गैंग के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी मनाेज के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है। अंदेशा है कि वह उत्तर प्रदेश की किसी गैंग से जुड़ा हो सकता है। उसने एक लाख रुपये जिस खाते में जमा कराए थे, उसे फ्रीज कर दिया गया है।