फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Uttarakhand: पुलिस चौकी के पीछे ही 26 साल के युवक की हत्या कर शव ठिकाने लगाया, रामनगर में सनसनी

Mon, 05 Dec 2022 07:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।

सार

सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हत्या में चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली की खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे मकान में एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार हत्या में चार लोग शामिल है, जिनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें...Vipin Murder Case:  भतीजे के बाद चाचा के गुनाहों की चर्चा,  24 साल पहले हुए ये हत्याकांड जानकर कांप उठेगी रूह
विज्ञापन


हत्या से पूर्व सभी लोगों ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी। युवक आईसीआईसीआई बैंक में काम करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें