फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: ऑर्डिनेंस फैक्टरी के गार्ड ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Fri, 22 Jul 2022 08:38 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नैनीताल के मनारसा के सुयालबड़ी निवासी गार्ड कमांडर हवलदार गोधन सिंह (52) ने शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से पेट के पास दाहिनी तरफ गोली मार ली।
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑर्डिनेंस फैक्टरी के गार्ड कमांडर ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उनके पेट की दाईं ओर लगी है। घायल अवस्था में उन्हें सैन्य अस्पताल गढ़ी कैंट में भर्ती कराया गया है। कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


फिलहाल, डॉक्टरों ने उन्हें कोमा में बताते हुए उनसे मुलाकात कराने से इनकार कर दिया है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि ओएफडी में नियुक्त डीएससी प्लाटून हवलदार गोपाल सिंह ने थाने आकर बताया कि नैनीताल के मनारसा के सुयालबड़ी निवासी गार्ड कमांडर हवलदार गोधन सिंह (52) ने शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से पेट के पास दाहिनी तरफ गोली मार ली। जवानों ने घायल को गढ़ी स्थिति मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया है। जवान ने गोली खुद क्यों मारी, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

जिस जगह घटना हुई, वह सुरक्षित स्थान है। आम नागरिकों को वहां प्रवेश नहीं दिया जाता है। घटना शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। इसके बाद उनके साथी ही गोधन को मिलिट्री अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मौके पर पुलिस के अधिकारी और फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंची थी। टीम ने वहां से गोली का खोखा, खून के सैंपल आदि एकत्र किए। एसओ मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि देहरादून में उनकी पत्नी रहती हैं, जबकि बच्चे महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। परिजनों ने भी अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें